एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बंगाल चुनाव: बीरभूम में झड़प में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल
प्रकाशित तिथि: 23/04/26 00:00
India
कोलकाता, 23 अप्रैल (वार्ता ) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान गुरुवार को बीरभूम जिले में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि यह झड़प मुरारई में एक मतदान केंद्र के पास हुई। झगड़ा कर रहे तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।
घायल कांग्रेस कार्यकर्ता को पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज किया गया शोभित जितेन्द्र वार्ता