एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026

पश्चिम बंगाल में चाय श्रमिकों की योजना के लिए केंद्र ने 330 करोड़ रुपये की दी मंजूरी: शुभेंदु अधिकारी

सिलीगुड़ी, 22 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में 'प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना' को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए लगभग 330 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। श्री अधिकारी ने जलपाईगुड़ी जिले के मटियाली में मूर्ति नदी पर 19.78 करोड़ रुपये की लागत से बने 126 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। यह पुल गुरुमारा, चालसा और मटियाली को आपस में जोड़ता है और इससे स्थानीय आवागमन में बड़ा सुधार होगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बंगाल शुभेंदु चाय श्रमिक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 13:17
पिछला अपडेट
22/09/26 13:17
स्थान
India