एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, November 1, 2026

मणिपुर में लापता दो लोगों के शव मिले

इंफाल, 01 नवंबर (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने रविवार को व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान दो लोगों के शव बरामद किए। दोनों व्यक्ति 28 अक्टूबर को कांगपोकपी जिले से लापता हो गए थे। पुलिस के अनुसार, एसपी रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के पूर्वी क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान दोनों शव मिले। यह बरामदगी कांगपोकपी जिले में बढ़े तनाव के बीच हुई है। कांगपोकपी स्थित संगठन कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) ने दोनों लापता युवकों की सुरक्षित और बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर 48 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मणिपुर शव बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/11/26 08:23
पिछला अपडेट
01/11/26 08:23
स्थान
India