एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:55

केरल में अब तक की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस आगे

तिरुवनंतपुरम, 04 मई (वार्ता) केरल विधानसभा चुनावों की मतगणना के अब तक के रुझानों में कांग्रेस 56 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 30 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 23, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 11 और अन्य पांच सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। केरल कांग्रेस सात और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
गौरतलब है कि केरल की सभी 140 सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान कराया गया था। मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई।
श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मतगणना लीड केरल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/05/26 00:00
पिछला अपडेट
04/05/26 00:00
स्थान
India