एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

मनोज सिन्हा ने तिरुमाला में की पूजा-अर्चना

तिरुमाला, 08 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह यहां पहाड़ी में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।इससे पहले, मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार- महाद्वारम पर पहुंचने पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम. रवि चंद्र और मंदिर के पुजारियों ने उनका स्वागत किया।उपराज्यपाल ने मंदिर में ध्वजस्तंभ की पूजा करने के बाद भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किये। इसके बाद रंगनायकुल मंडपम में वैदिक विद्वानों ने उन्हें वेदाशीर्वचनम् प्रदान किया।टीटीडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उपराज्यपाल को तीर्थ प्रसादम और भगवान वेंकेटश्वर स्वामी का चित्र भेंट किया।

मनोज उप्रेती

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मनोज सिन्हा तिरुमाला पूजा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/05/26 00:00
पिछला अपडेट
08/05/26 00:00
स्थान
India