एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 19:09

महाराष्ट्र में भूस्खलन से ट्रेन सेवाएं बाधित, एससीआर ने 25 ट्रेनों का रूट बदला

हैदराबाद, 11 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में करजत-लोणावला रेलखंड पर भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित होने के बाद दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने शनिवार को 25 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने तथा दो ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने की घोषणा की। एससीआर की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नौ जुलाई से 17 जुलाई के बीच तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को मुंबई, गुजरात तथा पश्चिम भारत के अन्य गंतव्यों से जोड़ने वाली कई ट्रेनें अपने गंतव्य के अनुसार दौंड, मनमाड, जलगांव, पालधी, सूरत, इगतपुरी, कल्याण और सोलापुर वैकल्पिक मार्ग से संचालित की जाएंगी। मार्ग परिवर्तन से प्रभावित ट्रेनों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
महाराष्ट्र ट्रेन सेवाएं बाधित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/07/26 08:21
पिछला अपडेट
11/07/26 08:21
स्थान
India