एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:58

मिजोरम ने म्यांमार शरणार्थियों के लिए मुफ्त चावल वितरण शुरू किया

आइजोल, 23 जून (वार्ता) मिजोरम सरकार ने म्यांमार से आये शरणार्थियों के लिए मुफ्त चावल वितरण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चंपाई जिले के राहत शिविरों और बस्तियों के लिए 4,229 क्विंटल चावल रवाना किया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री बी. लालछनजोवा ने न्यू चंपाई स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम से चावल ले जा रहे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने म्यांमार और बंगलादेश से आये शरणार्थियों तथा मणिपुर के विस्थापित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया। राहत कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शरणार्थी को 35 किलोग्राम…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मिजोरम म्यांमार शरणार्थी सहायता
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/06/26 14:28
पिछला अपडेट
23/06/26 14:28
स्थान
India