एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:54

अरुणाचल प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी

ईटानगर, 28 जून (वार्ता) मौसम विभाग (आईएमडी) ने अरुणाचल प्रदेश के पांच जिलों निचले सुबनसिरी, लेपाराडा, निचले सियांग, पापुम पारे और पूर्वी सियांग में आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 28 से 29 जून के बीच आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, इसी अवधि के दौरान पश्चिमी कामेंग, पाक्के-केसांग, पूर्वी कामेंग, कामले और लोअर दिबांग वैली जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 29 से 30 जून तक पश्चिमी कामेंग, निचले सुबनसिरी, पूर्वी सियांग, पापुम पारे, लेपाराडा, निचले सियांग…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मौसम अरुणाचल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/06/26 10:16
पिछला अपडेट
28/06/26 10:16
स्थान
India