एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:29

तेलंगाना में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने के आसार

हैदराबाद, 05 मई (वार्ता) तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। पूरे तेलंगाना में 10 और 11 मई को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मौसम तेलंगाना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/05/26 00:00
पिछला अपडेट
05/05/26 00:00
स्थान
India