एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:44

प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को गुरमीत सिंह ने उपाधि, पदक देकर किया सम्मानित

देहरादून 22 अप्रैल (वार्ता) राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने बुधवार को वीर माधो सिंह भण्डारी, उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के नौवें दीक्षांत समारोह में विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में नव निर्मित छात्रावास "गंगा" का लोकार्पण भी किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) लिटरेसी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग विवरणिका, इवोरा उत्तराखण्ड एनवायरनमेंट गार्डियन ऐप तथा सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम की विवरणिका का विमोचन किया। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह अवसर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राज्यपाल विद्यार्थी सम्मानित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/04/26 00:00
पिछला अपडेट
22/04/26 00:00
स्थान
India