एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026

जीएसटी सुधारों से पारदर्शी और कारोबार के अनुकूल कर व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद द्वारा प्रस्तावित सुधारों से देश में पारदर्शी, कुशल, उत्तरदायी और कारोबार के अनुकूल कर व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। श्रीमती गुप्ता ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक में हिस्सा लेकर इन सुधारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था को सरल और करदाताओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुधारों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि रिफंड प्रक्रिया के स्वचालित होने से कारोबारियों को उनका पैसा समय पर मिल सकेगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
रेखा जीएसटी सुधार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/10/26 15:45
पिछला अपडेट
08/10/26 15:45
स्थान
India