एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026

सबरीमाला वर्चुअल कतार बुकिंग 29 अक्टूबर से, तीर्थयात्रियों की दैनिक सीमा 80,000 तय

तिरुवनंतपुरम, 27 अक्टूबर (यूएनआई) केरल के सबरीमाला मंदिर में आगामी मंडलम-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा सीजन के लिए वर्चुअल कतार की बुकिंग 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। दर्शन के लिए प्रतिदिन अधिकतम 80,000 श्रद्धालुओं की सीमा तय की गयी है। इसमें मौके पर होने वाली बुकिंग भी शामिल है। यह निर्णय त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड की बैठक में लिया गया। श्रद्धालु आधिकारिक पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.सबरीमालाऑनलाइन.ओआरजी के माध्यम से दर्शन के लिए अपना समय निर्धारित कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा निःशुल्क है। प्रतिदिन ऑनलाइन बुकिंग के निर्धारित कोटे में से 60,000 श्रद्धालु निलक्कल-पंबा मार्ग के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सबरीमाला दर्शन बुकिंग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/10/26 02:42
पिछला अपडेट
27/10/26 02:42
स्थान
India