एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026

हल्द्वानी में श्रीराम बारात शोभा यात्रा पर रविवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव

हल्द्वानी, 10 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में श्रीराम बारात शोभा यात्रा के कारण रविवार को शहर में यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। यह व्यवस्था दोपहर एक बजे से शोभा यात्रा के समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। शोभा यात्रा लटूरिया मंदिर (बरेली रोड) से शुरू होकर मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा और ओके होटल होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा0 मंजूनाथ टीसी के अनुसार बरेली रोड से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहे की ओर भेजा जाएगा। शहर की ओर आने वाले…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हल्द्वानी श्रीराम बारात यातायात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/10/26 13:17
पिछला अपडेट
10/10/26 13:17
स्थान
India