एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
चमोली के आदिबद्री में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम आयोजित, 104 शिकायतें दर्ज
प्रकाशित तिथि: 15/01/26 00:00
India
चमोली 15 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड के चमोली जिले के विकासखंड गैरसैण की न्याय पंचायत आदिबद्री में गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनसे लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पात्र लाभार्थियों को लाभ भी प्रदान किया गया। इस दौरान कुल 104 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सड़क निर्माण में देरी, पेयजल, बिजली, बिना पानी के बिल आने, जंगली…