Wednesday, Jul 15 2026 | Time 21:43 Hrs(IST)
दुनिया


इराक में भारी जनसैलाब के कारण मशहद में आयतुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा में देरी

तेहरान, 09 जुलाई (वार्ता) इराक में ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़े अभूतपूर्व जनसैलाब के कारण ईरान के पवित्र शहर मशहद में उनकी अंतिम यात्रा के कार्यक्रम में देरी हुई है।
मशहद में दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर की अगवानी और अंतिम संस्कार की व्यवस्था देख रही समिति ने बताया कि इराकी जनता की भारी और अभूतपूर्व भागीदारी के कारण गुरुवार को अंतिम यात्रा का समय स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे से बदलकर अपराह्न दो बजे कर दिया गया है।
समिति के अनुसार, अंतिम यात्रा के दौरान आयतुल्ला खामेनेई के पार्थिव शरीर को इमाम रजा मार्ग से आठवें शिया इमाम, इमाम रजा के पवित्र दरगाह तक ले जाया जाएगा।आयतुल्ला खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका के हमले में मौत हो गयी थी। इस हवाई हमले में उनके कई परिजन भी मारे गये थे।
कई दिनों तक चलने वाले आखिरी सफर कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को तेहरान के इमाम खुमैनी मुसल्ला से हुई थी, जहां विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और धार्मिक हस्तियों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शनिवार को सार्वजनिक विदाई समारोह और रविवार को नमाज-ए-जनाजा आयोजित की गयी। लाखों ईरानी नागरिक सोमवार को तेहरान की सड़कों पर उमड़े और अंतिम यात्रा राजधानी से होकर गुजरी, जबकि मंगलवार को ईरान के पवित्र शहर क़ोम में भी जुलूस एवं नमाज-ए-जनाजा आयोजित की गयी।
इसके बाद इराक के नजफ और कर्बला शहरों में ऐतिहासिक विदाई समारोह हुए। नजफ में पहले शिया इमाम, इमाम अली की दरगाह तथा कर्बला में तीसरे शिया इमाम, इमाम हुसैन और उनके भाई हजरत अब्बास की दरगाह पर स्मृति समारोह आयोजित किये गये। इराकी मीडिया की शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, नजफ और करबला में आयोजित अंतिम यात्राओं में 70 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
दिवंगत नेता और उनके परिवार के सदस्यों के पार्थिव शरीर को लेकर विमान दोनों इराकी शहरों में करीब 24 घंटे तक चले ऐतिहासिक अंतिम यात्रा कार्यक्रम के बाद गुरुवार सुबह नजफ से रवाना हुआ। इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की कुद्स फोर्स के कमांडर ने गुरुवार को एक संदेश जारी कर दिवंगत नेता की भव्य अंतिम यात्रा के लिए इराकी जनता और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
शादाब जितेन्द्र
वार्ता
More News

अमेरिकी सैन्य अभियान लगातार चौथी रात भी जारी, दक्षिण-पूर्वी ईरान पर अमेरिका के हमले

15 Jul 2026 | 7:04 PM

जाहिदान, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने मंगलवार को लगातार चौथी रात ईरान पर हमला कर पाकिस्तान की सीमा से सटे दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान क्षेत्र को निशाना बनाया गया।.

see more..

अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाये

15 Jul 2026 | 6:34 PM

वॉशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने ईरानी व्यवसायी मोहम्मद हुसैन शामखानी से जुड़े 50 से ज़्यादा लोगों, कंपनियों और जहाजों पर नये प्रतिबंधों की घोषणा की है।.

see more..

ट्रंप ने होर्मुज शुल्क योजना वापस ली, केवल ईरानी जहाजों तक सीमित नाकेबंदी की घोषणा की

15 Jul 2026 | 6:21 PM

वॉशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की अपनी योजना वापस ले ली है। .

see more..

ट्रंप ने ईरान के पुलों एवं बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी दी

15 Jul 2026 | 4:41 PM

वाशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान वार्ता की मेज पर लौटने से इनकार करता है, तो अमेरिका अगले सप्ताह की शुरुआत में ही ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बना सकता है। दोनों देशों के बीच लगातार चौथे दिन हुए हमलों के बाद तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका ने फिर से ईरान की नौसैनिक घेराबंदी भी शुरू कर दी है। .

see more..

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित एवं पारदर्शी आपूर्ति श्रृखंला बनाने का आह्वान किया

15 Jul 2026 | 3:27 PM

न्यूयार्क, 15 जुलाई (वार्ता) भारत ने बुधवार को ऊर्जा परिवर्तन के लिए जरूरी महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित, पारदर्शी और विविध वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बनाने का आह्वान किया। भारत ने जोर देकर कहा कि ये संसाधन ‘सतत विकास के इंजन बनने चाहिए, न कि असमानता का एक और जरिया।’.

see more..