Tuesday, Aug 11 2026 | Time 19:25 Hrs(IST)
पार्लियामेंट


कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक लोक सभा में बिना चर्चा के पारित

कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक लोक सभा में बिना चर्चा के पारित

नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में गुरुवार को हंगामे के बीच कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।




राष्ट्रीय राजधानी में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आकर बयान देने और अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच पीठासीन संध्या राय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विधेयक पेश करने की अनुमति प्रदान की।




विधेयक पर संशोधन पेश करने के नोटिस देने वाले सदस्यों के नाम पुकारे जाने के बावजूद किसी सदस्य ने संशोधन पेश नहीं किया। इस पर श्रीमती राय ने विधेयक पारित करने का प्रस्ताव करने के लिए श्रीमती सीतारमण का नाम पुकारा। इसके बाद विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के बीच बिना चर्चा के ही विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।




श्रीमती राय ने विपक्षी सदस्यों से शोरगुल न करने और कार्यवाही चलाने में सहयोग करने का आग्रह किया। हंगामा जारी रहने पर उन्होंने कार्यवाही शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।




श्रवण उप्रेती

वार्ता

More News

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संंशोधन) विधेयक, 2026 लोकसभा से पारित

11 Aug 2026 | 3:47 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के अधिकार क्षेत्र और वित्तीय क्षमताओं का विस्तार करने वाला राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संंशोधन) विधेयक, 2026 मंगलवार को बिना चर्चा के पारित किया गया।.

see more..

केरल का नाम बदलने वाला विधेयक लोकसभा से पारित

11 Aug 2026 | 3:41 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के बीच केरल का नाम बदलकर केरलम् करने के प्रावधान वाला केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के लोकसभा से पारित किया गया।.

see more..
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

11 Aug 2026 | 3:13 PM

नयी दिल्ली 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के जिम्मेदारों के नाम उजागर करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। एक बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे शुरू होते ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गये। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाये। उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों को अपने-अपने स्थान पर जाने का आग्रह किया।

see more..
विद्यार्थियों के मामले में गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार: बिरला

विद्यार्थियों के मामले में गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार: बिरला

11 Aug 2026 | 3:00 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मामले में सदन में चर्चा और गृह मंत्री के जवाब को लेकर सहमत है तथा इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही बाधित नहीं की जानी चाहिए। प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे कि 20 जुलाई को राजधानी में पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय की जाये और इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह सदन में बयान दें। समाजवादी पार्टी के सदस्य अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच की मांग को लेकर नारे लगाते हुए शोरगुल करने लगे। श्री बिरला ने कहा कि सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर सहमति बनानी चाहिए। सदन की कार्यवाही चलनी चाहिए। विपक्ष की जो प्रमुख मांग है कि विद्यार्थियों के मामले में गृह मंत्री जवाब दें या चर्चा में भाग लें, सरकार ने इस पर सहमति जतायी है।

see more..