Sunday, May 17 2026 | Time 10:56 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


खरड़ की वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में ईडी के छापे, 21 लाख रुपये से भरा बैग बरामद

मोहाली / खरड, 07 मई (वार्ता) पंजाब के मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में गुरुवार को केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से एक फ्लैट में दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान नौवीं मंजिल से कैश से भरा एक बैग नीचे फेंके जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके से बैग लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया और उसके कब्जे से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद किए। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारी इस संबंध में खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, एजेंसी के पहुंचने से पहले फ्लैट नंबर 906 से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कैश से भरा बैग नीचे फेंक दिया। नीचे मौजूद उसका ड्राइवर सफेद रंग की कार में बैग लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया।
घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी खरड़ ईशांत सिंगला के निर्देश पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पंजाब पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति की पहचान नितिन कुमार गोहिल के रूप में हुई है, जो आईटी सेक्टर से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक उसके कुछ राजनीतिक संपर्क होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोसाइटी निवासियों के अनुसार, नितिन कुमार करीब चार महीने पहले ही यहां रहने आया था।
लोगों ने यह भी बताया कि उसके फ्लैट पर रोजाना बड़ी संख्या में कोरियर आते थे, जिन्हें अधिकतर उसका ड्राइवर रिसीव करता था। जांच एजेंसियों ने बरामद नकदी को कब्जे में ले लिया है और रेड अभी जारी है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई ईडी की बताई जा रही है लेकिन एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अमित उप्रेती
वार्ता
More News

हिमाचल: हमीरपुर में उभरते खिलाड़ियों के लिए नया सिंथेटिक ट्रैक बनेगा

17 May 2026 | 8:53 AM

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अनु डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में नया सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण की हमीरपुर इकाई की कार्यकारी अधिकारी दिव्या तिवारी ने यहां दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की।.

see more..

अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाओं का लाभः डॉ. शर्मा

16 May 2026 | 8:50 PM

चंडीगढ़, 16 मई (वार्ता) हरियाणा के सहकारिता मंत्री अरविन्द शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय की परिकल्पना को आधार बनाकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। .

see more..

एसआईआर के नाम पर पंजाब में एक भी असली वोट नहीं कटने देंगे: भगवंत

16 May 2026 | 8:32 PM

चंडीगढ़, 16 मई (वार्ता ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत एक भी असली वोट कटने नहीं देगी।.

see more..

पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल

16 May 2026 | 8:25 PM

समाना/चंडीगढ़, 16 मई (वार्ता ) पंजाब में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। .

see more..

ड्रोन विनिर्माण इकाई बनेगी हरियाणा की तकनीकी क्रांति का आधार: बेदी

16 May 2026 | 8:20 PM

चंडीगढ़, 16 मई (वार्ता ) हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि हांसी में शुरू हुई ड्रोन विनिर्माण इकाई हरियाणा को तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। अब भारत केवल विदेशी तकनीकों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि नई तकनीक विकसित कर विश्व को दिशा देने वाला देश बन रहा है।.

see more..