एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

प्रणव सूरमा ने फिर जीता क्लब थ्रो ऍफ़ 51 फाइनल में गोल्ड

आइची नागोया, 23 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई पैरा खेलों में, भारत के प्रणव सूरमा ने पुरुषों के क्लब थ्रो ऍफ़ 51 फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 32.87 मीटर की दूरी तक थ्रो करके एशियाई पैरा खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया।
इसी इवेंट के फाइनल में भारत के ही धर्मबीर और अमित कुमार भी शामिल थे, जो क्रमशः 27.71 मीटर और 27.26 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। दक्षिण कोरिया के जंग जी-वोन ने 28.40 मीटर (उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन) के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।
राज
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियन पैरा गेम्स प्रणव सूरमा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/10/26 12:09
पिछला अपडेट
23/10/26 12:09
स्थान
India