एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

संदीप ने पुरुषों की 100 मीटर टी 44 स्पर्धा में जीता कांस्य

आईची नागोया, 23 अक्टूबर (वार्ता) एशियन पैरा गेम्स 2026 में, भारत के संदीप ने पुरुषों की 100 मीटर टी 44 फाइनल स्पर्धा में 11.67 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता।

इस नतीजे के साथ संदीप का शानदार अभियान समाप्त हुआ। वे नागोया से दो पदक लेकर लौट रहे हैं; इससे पहले प्रतियोगिता में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था।
2022 एशियन पैरा गेम्स में इसी स्पर्धा में भारत के एथलीट क्रमशः 12.34 सेकंड और 12.48 सेकंड के समय के साथ पांचवें और सातवें स्थान पर रहे थे।
राज
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियन पैरा गेम्स संदीप
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/10/26 12:01
पिछला अपडेट
23/10/26 12:01
स्थान
India