एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत

निशिन, (जापान) 01 अक्टूबर (वार्ता) इशान किशन (नाबाद 80) की आतिशी अर्धशतकीय पारी के बाद जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा (दो-दो) विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने गुरुवार को एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
अब खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का मुकाबला चिप प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सकी और पूरी टीम 9.5 ओवरों में 45 रन पर ढ़ेर हो गई। श्रीलंका की ओर से नुवानिदु फर्नांडो (15) रन ही दहाई आंकड़े तक पहुँँच सके।
श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र तीन रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटक कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद तो अन्य गेंदबाजों अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका की पारी को ध्वत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा ने बिनुरा फ़र्नांडो (शून्य) को बोल्ड कर श्रीलंका की पारी का 45 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। इससे पहले आज यहां इशान किशन (नाबाद 80) और वैभव सूर्यवंशी (38) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 24 रन के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिये।
अभिषेक शर्मा (सात) और संजू सैमसन (सात) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान श्रेयस अय्यर ने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। सातवें ओवर में सहान अराछिगे ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (38) रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (13) , अक्षर पटेली (आठ), तिलक वर्मा (दो) और शिवम दुबे (तीन) रन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

