एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026

एशियाई खेल: सुनील कुमार पुरुषों के 87किग्रा ग्रीको-रोमन कुश्ती के सेमीफाइनल में पहुंचे

आइची-नागोया (जापान) 30 सितंबर (वार्ता) भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने बुधवार को पुरुषों के 87 किग्रा ग्रीको-रोमन कुश्ती स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां खेले गये मुकाबले में भारत के सुनील कुमार ने ताजिकिस्तान के मुहम्मद सुल्तानजोडा को 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर 9-0 से हराकर पुरुषों के 87 किग्रा ग्रीको-रोमन सेमीफाइनल में जगह बनाई।

हांग्जो 2023 में कांस्य पदक जीतने वाले सुनील अब आइची-नागोया में अपने एशियाई खेलों में पदक का रंग बदलने (बेहतर पदक जीतने) का प्रयास करेंगे।

राम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई खेल कुश्ती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 03:16
पिछला अपडेट
30/09/26 03:16
स्थान
India