एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भारतीय महिला टीम का सफ़र क्वार्टर फ़ाइनल में खत्म हुआ
प्रकाशित तिथि: 22/09/26 12:17
India
आइची नागोया, 22 सितम्बर (वार्ता) भारतीय महिला टीम क्वार्टर फ़ाइनल में नॉर्थ कोरिया से 3-0 से हारकर बाहर हो गई। दिया चितले को चा सु योंग ने 3-0 (11-9, 11-7, 11-8) से हराया। इससे पहले श्रीजा अकुला और यशस्वी घोरपड़े भी अपने-अपने मैच सीधे गेम में हार गई थीं। ओलंपियन प्योन सोंग ग्योंग ने यशस्वी घोरपड़े को 3-0 (11-4, 11-3, 11-6) से हराया, जिससे भारत उत्तर कोरिया से 2-0 से पीछे हो गया। श्रीजा अकुला को ओलंपिक मेडलिस्ट किम कुम योंग के हाथों 3-0 (11-7, 11-6, 11-5) से हार का सामना करना पड़ा। राज वार्ता