एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026

हरमीत देसाई और यशस्वी घोरपड़े क्वार्टर-फाइनल में पहुंचे

आइची नागोया, 23 सितम्बर (वार्ता) भारत के हरमीत देसाई और यशस्वी घोरपड़े ने हांगकांग-चीन के यियू क्वान टो और एनजी विंग लैम को 3-1 (11-6, 11-5, 10-12, 11-7) से हराकर मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई।
वे क्वार्टर-फाइनल में अपने ही देश के मनुष शाह और दिया चिताले के साथ शामिल हो गए हैं। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने अपना प्री-क्वार्टर-फाइनल मैच सीधे गेम में जीता था। मनुष शाह और दिया चिताले ने मालदीव के अहमद मूसा और नाजिम आइशथ को 3-0 (11-0, 11-7, 11-6) से हराकर मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई।
राज
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई खेल टेबल टेनिस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/09/26 10:02
पिछला अपडेट
23/09/26 10:02
स्थान
India