एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने 40 साल बाद पक्का किया मेडल

आईची नागोया, 22 सितंबर (वार्ता) आयुष शेट्टी ने एशियन गेम्स के मेडलिस्ट कोकी वातानाबे को 21-10, 21-19 से हराकर जापान के खिलाफ मेंस टीम के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में 3-0 से जीत पक्की की और मेडल भी सुनिश्चित किया। इससे पहले लक्ष्य सेन ने कोडाई नारोका के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 11-21, 21-5, 21-19 से जीत हासिल की थी। फिर दूसरे मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी को 21-18, 24-22 से हराया। इस जीत ने एशियन गेम्स में 40 साल बाद भारत के लिए टीम मेडल भी पक्का कर दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई खेल बैडमिंटन भारत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 09:56
पिछला अपडेट
22/09/26 09:56
स्थान
India