एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
एशियाई खेल: वॉलीबॉल के क्वार्टरफाइनल में सीधे सेटों में हार के बाद भारत का अभियान हुआ समाप्त
प्रकाशित तिथि: 01/10/26 03:21
India
आइची-नागोया (जापान) 01 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 में गुरुवार को भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान से सीधे सेटों में हार के बाद बाहर हो गई।
आज यहां खेले गये क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान से 3-0 (25-19, 25-23, 25-18) से हारने के साथ ही भारत की पुरुष वॉलीबॉल टीम का एशियाई खेलों में अभियान समाप्त हो गया।
पाकिस्तान ने अधिकतर समय मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि भारत का शानदार अभियान यहीं खत्म हो गया।