एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

भारतीय वॉलीबॉल टीम ने पुरुषों के क्लासिफिकेशन मैच में दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया

आइची-नागोया (जापान) 02 अक्टूबर (वार्ता) भारत की वॉलीबॉल टीम ने एशियाई खेलों में शुक्रवार को पुरुषों के क्लासिफिकेशन मैच में दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया।
आज यहां भारतीय टीम ने कल क्वार्टर-फाइनल में मिली हार से उबरते हुए पुरुषों के पांचवें से आठवें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में दक्षिण कोरिया को 3-1 (25-16, 25-20, 23-25, 25-23) से हराया।

उन्होंने शुरुआती दो सेट जीते और दक्षिण कोरिया ने तीसरा सेट अपने नाम किया, जिसके बाद भारत ने चौथा सेट जीतकर मैच जीत लिया।

राम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई खेल वॉलीबॉल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 04:51
पिछला अपडेट
02/10/26 04:51
स्थान
India