एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भारत ने जापान को 2-1 से हराकर महिला टीम क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई
प्रकाशित तिथि: 28/09/26 09:44
India
आइची नागोया, 28 सितंबर (वार्ता) भारत ने महिला टीम पूल सी के अपने दूसरे मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई। जोशना चिनप्पा ने 3-0 (11-1, 11-8, 11-9) से जीत के साथ शुरुआत की, जबकि अनाहत सिंह को सतोमी वातानाबे से 3-2 (11-8, 8-11, 7-11, 11-8, 11-9) से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तन्वी खन्ना ने अकारी मिडोरिकावा को 3-1 (12-10, 11-9, 4-11, 12-10) से हराकर भारत के लिए जीत पक्की की। राज वार्ता