एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026

वीर चोटरानी और अभय सिंह क्वार्टर-फाइनल में

आईची नागोया, 24 सितंबर (वार्ता) भारत के वीर चोटरानी ने मलेशिया के संजय जीवा के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3-2 (11-9, 8-11, 11-6, 15-17, 11-6) से जीत हासिल करते हुए स्क्वैश मुकाबलों में मेंस सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई।
चोटरानी ने एक घंटे 17 मिनट तक चले मैच में जीत दर्ज करते हुए अंतिम आठ में प्रवेश किया और अब क्वार्टर-फाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान से होगा।
इस बीच, एशियन गेम्स के मेडलिस्ट अभय सिंह ने श्रीलंका के रविंदु लक्षिरी को 3-0 (11-3, 11-5, 11-6) से आसानी से हराकर मेंस सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई।
राज
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई खेल स्क्वैश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/09/26 08:14
पिछला अपडेट
24/09/26 08:14
स्थान
India