एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भारत ने बंगलादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत
प्रकाशित तिथि: 28/09/26 13:04
India
आइची नागोया, 28 सितंबर (वार्ता) कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की बदौलत भारत की पुरुष हॉकी टीम ने अपने पूल ए अभियान को बंगलादेश पर 10-0 से जीत के साथ समाप्त किया, जिससे उसने पांच मैचों में पांच जीत दर्ज कीं। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। भारत के लिए अभिषेक (3'), जुगराज सिंह (22'), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (27', 40', 45'), सुखजीत सिंह (32'), शिलानंद लाकड़ा (44', 45'), संजय (59') और मनदीप सिंह (60') ने गोल किए। गुरुवार को सेमीफाइनल में उनका मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। राज वार्ता