एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

पैरा बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल 3 में नितेश ने जीता स्वर्ण, प्रमोद को मिला रजत

आइची-नागोया (जापान) 23अक्टूबर (वार्ता) भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने शुक्रवार को एशियाई पैरा खेल 2026 की पुरुष एकल एस एल 3 स्पर्धा में हमवतन प्रमोद भगत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रमोद को रजत पदक मिला।

आज यहां हुए फाइनल मुकाबले में मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार (टॉप्स | डब्ल्यू आर-1) ने अपने ही देश के मौजूदा विश्व चैंपियन प्रमोद भगत (टॉप्स | डब्ल्यूआर-2) को सीधे गेमों में 2-0 (21-18, 21-16) से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि प्रमोद को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

राम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई पैरा खेल नितेश प्रमोद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/10/26 03:18
पिछला अपडेट
23/10/26 03:18
स्थान
India