एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 20, 2026

पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने पैरा कंपाउंड महिला स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह

आइची-नागोया (जापान) 20 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय तीरंदाज शीतल देवी ने एशियाई पैरा खेल 2026 की पैरा कंपाउंड महिला स्पर्धा में जापान की शिनोहारा अया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां शीतल देवी ने पैरा कंपाउंड महिला स्पर्धा के सेमीफाइनल में जापान की शिनोहारा अया को 145-137 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शीतल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उनका मुकाबला सिंगापुर की अलीम नूर स्याहिदाह से होगा।

राम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई पैरा खेल शीतल देवी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/10/26 03:45
पिछला अपडेट
20/10/26 03:45
स्थान
India