एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026

कस्तूरी राजामणि ने पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

कस्तूरी राजामणि ने पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

आइची-नागोया (जापान) 21 अक्टूबर (वार्ता) भारत की कस्तूरी राजामणि ने बुधवार को पैरा पावरलिफ्टिंग में महिलाओं का -67 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।
आज यहां कस्तूरी राजामणि (खेलो इंडिया एथलीट) ने 108 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इस कैटेगरी में यह भारत का पहला पदक है। पिछले संस्करण में, कस्तूरी ने 97किग्रा के सर्वश्रेष्ठ वजन के साथ 5वां स्थान हासिल किया था, और अब 2026 में उन्होंने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए पोडियम (पदक) तक जगह बना ली है।

राम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई पैरा खेल कस्तूरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/10/26 06:32
पिछला अपडेट
21/10/26 06:32
स्थान
India