एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, November 2, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
इरफान, बाउचर और वकार एपीएल में मेंटॉर की भूमिका में आयेंगे नजर
प्रकाशित तिथि: 02/11/26 13:16
India
दुबई, 02 नवंबर (वार्ता) इरफान पठान, वकार युनिस, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद और मार्क बाउचर जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आगामी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) के लिए सपोर्ट स्टाफ सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया हैं। ये भी एपीएल की फ्रैंचाइजी के लिए मेंटॉर की भूमिका में नजर आयेंगे। सोमवार को पांच टीमों वाली इस लीग में कप्तानों, मुख्य कोचों और मेंटॉर्स की घोषणा की गई। दुबई में 3 नवंबर को ड्राफ़्ट भी आयोजित किया जाएगा। वनिंदु हसरंगा, रीज़ा हेंड्रिक्स, रोमारियो शेफ़र्ड, रोवमन पॉवेल, इमरान ताहिर, अक़ील हुसैन, मुश्फ़िक़ुर रहीम, मेहदी हसन मिराज़, कुशल परेरा, इमाम-उल-हक़, सईम अयूब, फ़ख़र…