एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर और लोक गायक ओपनिंग सेरेमनी में बिखेरेंगे जलवा

देहरादून, 19 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के भव्य उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 21 सितंबर को देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य आकर्षण होंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और संगीतमय धरोहर की झलक भी मंच पर देखने को मिलेगी। 21 सितंबर की शाम को होने वाले इस रंगारंग कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों (गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार) के मशहूर लोक गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। गढ़वाल से करिश्मा शाह व रुहान भारद्वाज, कुमाऊं से इंदर आर्य,…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट उत्तराखंड प्रीमियर लीग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/09/26 14:04
पिछला अपडेट
19/09/26 14:04
स्थान
India