एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:45

क्रिकेट खिलाड़ी चहल ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन, 19 जून (वार्ता) भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल होकर विधि विधान से पूजा कर दर्शन किये।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया द्वारा चहल का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
भारतीय लेग ब्रेक स्पिनर चहल ने मंदिर परिसर में कहा, "मैं भगवान महाकालेश्वर के दरबार में पहलीबार आया हूं और मुझे यहां बहुत अच्छा लगा। भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आकर शांति मिली। मैं यहां आता रहूंगा।"
सं उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट चहल महाकालेश्वर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/06/26 05:17
पिछला अपडेट
19/06/26 05:17
स्थान
India