एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 12/09/26 19:00

ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए महिला टीम को छह विकेट से हराया

न्यू चंडीगढ़, 12 सितम्बर (वार्ता) टेस फ़्लिंटॉफ़ (13 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम ने भारत ए को पहले अनौचारिक टी 20 मैच में शनिवार को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज
में 1-0 की बढ़त बना ली।
भारतीय टीम 19 ओवर में 117 रन पर लुढ़क गयी। मिन्नू मनी ने 23 और तेजल हसबनिस ने 22 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में चार विकेट पर 121 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चार्ली नॉट ने 35 और अनिका लीरॉइड ने नाबाद 33 रन बनाये।
राज
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट भारत ए महिला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/09/26 16:18
पिछला अपडेट
12/09/26 16:18
स्थान
India