एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

सीनियर महिला टी 20 ट्रॉफी सोमवार से

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (वार्ता) सीनियर महिला टी 20 ट्रॉफी 2026 का आगाज सोमवार से होगा और यह टूर्नामेंट 20 नवंबर तक चलेगा।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट महिलाओं के लिए देश का प्रमुख घरेलू टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट है। सीनियर महिला टी 20 ट्रॉफी में कुल 37 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से 31 टीमें एलीट डिवीजन में और 6 टीमें प्लेट प्रतियोगिता में खेलेंगी। कुल 134 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत 2008-09 में सीनियर महिला टी 20 लीग के रूप में हुई थी। यह प्रतियोगिता अपने आगामी सीजन के साथ 18वें संस्करण में प्रवेश करेगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट महिला टी 20
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/10/26 17:17
पिछला अपडेट
25/10/26 17:17
स्थान
India