एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:03

मिक्स्ड डिसएबिलिटी क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) ने इंग्लैंड में 5 से 19 अगस्त तक आयोजित होने वाली मिक्स्ड डिसएबिलिटी क्रिकेट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। जम्मू-कश्मीर के माजिद एएच मगरे को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि साई आकाश सैवामणि उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। टीम को आज शाम यहाँ दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर टीम जर्सी भी लांच की गयी। टीम कल इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट मिक्स्ड डिसएबिलिटी सीरीज
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/07/26 14:26
पिछला अपडेट
30/07/26 14:26
स्थान
India