एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026

दिल्ली ने पहली पारी में हासिल की महत्वपूर्ण बढ़त

नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) आयुष डोसेजा (78), सुमित माथुर (नाबाद 80) और प्रियांश आर्य (58) के शानदार अर्धशतकों से दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले के दूसरे दिन मंगलवार को सर्विसेज के खिलाफ छह विकेट पर 299 रन बनाकर पहली पारी में 33 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। दिल्ली ने सर्विसेज को कल पहली पारी में 266 रन पर समेट दिया था। दिल्ली की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। सनत सांगवान 11 रन बनाकर पवेलियन चले गए। प्रियांश और यश ढुल ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। दिल्ली ने इसके…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट रणजी दिल्ली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/11/26 12:12
पिछला अपडेट
03/11/26 12:12
स्थान
India