एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अवसर और दायरे को बढ़ाने का हिस्सा है खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मांडविया
प्रकाशित तिथि: 06/03/26 00:00
India
नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 'अवसर और दायरे को बढ़ाने का हिस्सा' है। छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में 26 मार्च से छह अप्रैल तक होने वाले पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में सात पदक स्पर्धाए एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती होंगी। इसके अलावा दो डेमो गेम मल्लखंभ और कबड्डी भी आयोजित किए जाएंगे। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (केआईटीजी) में भारत के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।…