एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026

जब मुझे लगेगा कि राष्ट्रीय टीम के लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं तब मैं अपना करियर समाप्त कर दूंगा: रोनाल्डो

जब मुझे लगेगा कि राष्ट्रीय टीम के लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं तब मैं अपना करियर समाप्त कर दूंगा: रोनाल्डो

लिस्बन, 24 सितंबर (वार्ता) पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्वकप के बाद संन्यास लेने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मुझे अब भी भरोसा है कि मैं राष्ट्रीय टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद कर सकता हूं और जब मुझे लगेगा कि मैं यहां कुछ नहीं कर पा रहा हूं तब मैं अपना करियर समाप्त कर दूंगा।

रोनाल्डो जोस अल्वाल्डे स्टेडियम में गुरुवार को वेल्स के खिलाफ अपना 234वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे, पुर्तगाल के मुख्य कोच जॉर्ज जीसस ने पुष्टि की है कि मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड के पूर्व स्टार नेशंस लीग के इस मैच में शुरुआती लाइनअप में होंगे। कुछ लोगों का माना था कि कल होने वाला मैच रोनाल्डो का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से विदाई मैच हो सकता है, लेकिन पांच बार बैलोन डी'ओर जीतने वाले खिलाड़ी ने कहा कि वह तब संन्यास लेंगे जब उन्हें लगेगा कि मैं यहां कुछ भी नहीं कर रहा हूं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने विश्व कप के बाद पुर्तगाल छोड़ने पर विचार किया था, तो रोनाल्डो ने कहा: "हां, मैंने किया था। बेशक, मैं हमेशा अपने फैसलों, अपने भविष्य और वर्तमान के बारे में सोचता रहता हूं। मैंने हमारे अध्यक्ष और कोच से बात की। मुझे अब भी विश्वास है कि मैं राष्ट्रीय टीम को उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद कर सकता हूं, और जब मुझे लगेगा कि मैं यहां कुछ नहीं कर रहा हूं, तब मैं अपना करियर समाप्त कर दूंगा।"

रोनाल्डो ने कहा, "मैंने घर पर अपने दोस्तों के साथ अक्सर यह बात कही है। मैं इतने सालों से फुटबॉल खेल रहा हूं, कुछ अपवादों को छोड़कर लगभग हर जगह मेरा स्वागत हुआ है। मुझे लगता है कि पुर्तगाली प्रशंसक मुझे पसंद करते हैं, लेकिन मैं यह भी समझता हूं कि कुछ टीवी चैनल मेरी आलोचना करते है।"

राम वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
301
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
फुटबॉल रोनाल्डो
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/09/26 06:26
पिछला अपडेट
24/09/26 06:26
स्थान
India