एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
प्रचार अभियान के तहत कोलकाता में प्रोमो रन का आयोजन; 1,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
प्रकाशित तिथि: 31/10/26 13:48
India
कोलकाता, 31 अक्टूबर (वार्ता) आगामी पुरी कोस्टल मैराथन 2026 के जागरूकता अभियान के उद्देश्य से आज कोलकाता में 5 किलोमीटर की प्रोमो रन का आयोजन किया गया, जिसमें 1,000 से अधिक पंजीकृत धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन 13 दिसंबर, 2026 को ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली मैराथन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। साल्ट लेक, सेक्टर-3, बिधाननगर स्थित जी.डी. ग्राउंड में आयोजित इस प्रोमो रन में फिटनेस प्रेमियों, शौकिया धावकों, अनुभवी एथलीटों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने…