एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:44

14 साल बाद राष्ट्रीय चैंपियन बनी छत्तीसगढ़ की जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम

रायपुर, 30 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम ने पुड्डुचेरी में आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में केरल को 55-51 अंकों से हराकर 14 वर्षों बाद राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पुड्डुचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से किया था। खिताबी मुकाबले में छत्तीसगढ़ की ओर से दिव्या रंगारी ने सर्वाधिक 22 अंक जुटाए। टीम की कप्तान अंजली कोडापे ने 14 अंक बनाए, जबकि रूमी कोनवर और अंजनी ने सात-सात अंक का योगदान दिया। अदिति कोडापे ने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बास्केटबॉल जूनियर बालिका
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/05/26 10:51
पिछला अपडेट
30/05/26 10:51
स्थान
India