एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
केरल की लड़कियों ने चैम्पियन महाराष्ट्र को हराया
प्रकाशित तिथि: 29/10/26 13:16
India
पुणे, 29 अक्टूबर (वार्ता) पुणे में बुधवार को 'सीएम चषक' 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में, केरल की लड़कियों ने शानदार वापसी करते हुए मौजूदा चैंपियन और मेजबान महाराष्ट्र को 62-45 से हरा दिया। इस जीत में सुभद्रा जयकुमार (17) और अन्ना मरियम (13) ने अहम मौकों पर बास्केट किए। हाफटाइम तक एक अंक से पीछे रहने के बाद, केरल की लड़कियों ने खेल का रुख अपनी ओर मोड़ लिया और अंततः महाराष्ट्र को 17 अंकों के बड़े अंतर से हरा दिया। क्वार्टर-दर-क्वार्टर स्कोर केरल के पक्ष में इस प्रकार रहे: 14-14, 12-13, 14-10, 22-8। एक रोमांचक मुकाबले में, तेलंगाना…