एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:31

ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद उबेर कप से हटीं

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) भारत की शीर्ष महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद, ट्रीसा की चोट के कारण उबेर कप फाइनल्स 2026 में हिस्सा नहीं लेंगी।
भारतीय बैडमिंटन संघ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी जगह श्रुति मिश्रा और प्रिया कोंजेंगबम को टीम में शामिल किया गया है। उबेर कप में भारतीय महिला टीम मौजूदा और 16 बार के चैंपियन चीन के साथ ग्रुप-ए में है। मेजबान डेनमार्क और यूक्रेन इस ग्रुप की अन्य टीमें हैं। भारत उबेर कप के पिछले टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में जापान से हारकर बाहर हो गया था।
राज
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बैडमिंटन उबेर कप भारत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/04/26 00:00
पिछला अपडेट
17/04/26 00:00
स्थान
India