एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026

मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जीता ऐतहासिक रजत पदक

मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जीता ऐतहासिक रजत पदक

आइची-नागोया, (जापान) 23 सितंबर (वार्ता) भारत की स्टार एथलीट मीराबाई चानू ने बुधवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की 49 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीत लिया है।

इसी के साथ उन्होंने इस स्पर्धा में पदक जीतने के 28 साल के सूखे को समाप्त कर दिया। इससे पहले 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने रजत पदक जीता था। टोक्यो 2020 ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू ने नागोया सिटी ट्रेड एंड इंडस्ट्री सेंटर में कुल 198 किग्रा (87 किग्रा स्नैच 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) का भार उठाकर एशियाई खेलों में अपना पहला पदक जीता। इस भारतीय वेटलिफ्टर को हांगझोऊ 2023 में मेडल जीतने का मौका हाथ से निकल जाने का दुखद अनुभव हुआ था, जब आखिरी क्लीन एंड जर्क प्रयास के दौरान चोट लगने के कारण वे चौथे स्थान पर रही थीं।

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और दो बार की एशियाई खेलों की चैंपियन, उत्तर कोरिया की री सोंग-गम ने 215 किग्रा (94 किग्रा 121 किग्रा) के कुल भार के साथ फिर से स्वर्ण पदक जीता, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। उनके स्नैच और क्लीन एंड जर्क, दोनों प्रयास इस वेट कैटेगरी में नए वर्ल्ड रिकॉर्ड थे। इंडोनेशिया की लुलुक डायना ट्राई विजयाना ने 191 किग्रा (88 किग्रा 103 किग्रा) के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

मीराबाई चानू ने अपने स्नैच प्रयासों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और बिना किसी खास परेशानी के 83 किग्रा, 85 किग्रा और 87 किग्रा का भार सफलतापूर्वक उठाया। क्लीन एंड जर्क राउंड में री सोंग-गम और लुलुक डायना ट्राई विजयाना से पीछे रहने के बाद, मीराबाई चानू ने 107 किग्रा का भार सफलतापूर्वक उठाकर शुरुआत की और फिर इसे बढ़ाकर 111 किग्रा कर दिया। उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं किया।

ओलंपिक, वर्ल्ड और एशियाई चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने के बावजूद, एशियाई खेल ही एकमात्र ऐसा बड़ा टूर्नामेंट था जहां मीराबाई ने आइची-नागोया 2026 से पहले कभी पोडियम पर जगह नहीं बनाई थी। भारत ने एशियाई खेल 2026 में पदक जीतने के लिए चार सदस्यों वाली वेटलिफ्टिंग टीम भेजी है। आज बाद में ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं की 53 किग्रा कैटेगरी में हिस्सा लेंगी।

राम वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
349
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई खेल लीड मीराबाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/09/26 06:44
पिछला अपडेट
23/09/26 06:44
स्थान
India