एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 10/09/26 10:06

मीरा एड्रीवा को हराकर कोको गॉफ यूएस ओपन के सेमीफाइनल में

डाउनलोड
इस समाचार कहानी की विशेष छवि

न्यूयॉर्क, 10 सितंबर (वार्ता) अमेरिका की टेनिस स्टार ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में रूस की मीरा एड्रीवा को हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं।

फ्लोरिडा के डेलरे बीच की रहने वाली 22 साल की गॉफ ने यूएस ओपन 2026 में ऐसे खेला जैसे हर अंक उनका आखिरी अंक हो। उन्होंने पहला सेट गंवा दिया था - जिससे लगातार सेटों में जीत का उनका नौ मैचों का सिलसिला टूट गया था - और दूसरे सेट में उन्हें एक लंबे टाई-ब्रेक का सामना करना पड़ा। कोको गॉफ ने एक सेट हारने के बाद वापसी की और दूसरे सेट के रोमांचक टाई-ब्रेक में दो मैच अंक बचाते हुए पांचवीं सीड मीरा एड्रीवा को 2-6, 7-6 (7), 6-2 से हराया यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अब सेमीफाइनल में गॉफ का मुकाबला कजाकिस्तान की एलीना रयबाकिना से होगा।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
150
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
टेनिस यूएस ओपन गॉफ
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/09/26 08:09
पिछला अपडेट
10/09/26 08:09
स्थान
India