एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह के कामकाज से राज्य बॉक्सिंग संघों में भारी नाराजगी, खेल मंत्री और आईओए अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 15:13
India
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह के कामकाज को लेकर विभिन्न राज्य बॉक्सिंग संघों के पदाधिकारियों ने बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान गहरी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने फेडरेशन के कामकाज में कथित मनमानी, एकतरफा निर्णयों और राज्य संघों की सीमित भागीदारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने भारतीय बॉक्सिंग के बेहतर भविष्य के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गोवा, असम, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और झारखंड सहित 27 राज्य इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद…