एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026

मोदी ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर 4गुणा400 मीटर मिश्रित रिले टीम को बधाई दी

मोदी ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर 4गुणा400 मीटर मिश्रित रिले टीम को बधाई दी

नयी दिल्ली 25 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों के 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले दौड़ में रजत पदक जीतने पर मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विद्या रामराज को शुक्रवार को बधाई दी और उनके असाधारण प्रदर्शन की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी गति, तालमेल और दृढ़ संकल्प ने दौड़ को रोमांचक बना दिया और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण साबित हुआ। श्री मोदी ने आशा जताई कि भविष्य में वे और अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, " हमारी मिश्रित 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम का असाधारण प्रदर्शन।

एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विद्या रामराज को हार्दिक बधाई। उनकी गति, तालमेल और दृढ़ संकल्प ने दौड़ को रोमांचक बना दिया और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण साबित हुआ। वे इसी प्रकार और अधिक ऊंचाइयों को छूते रहें: प्रधानमंत्री ।"

राम वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
161
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई खेल मोदी बधाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/09/26 10:14
पिछला अपडेट
25/09/26 10:14
स्थान
India