एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:42

सचिन सिवाच और अंकुश क्वार्टर-फ़ाइनल में

ग्लासगो, 27 जुलाई (वार्ता) सचिन सिवाच और अंकुश राष्ट्रमंडल खेलों के मुक्केबाजी मुकाबलों के क्वार्टरफाइनल में पहुँच गए हैं। सचिन ने इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराकर पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर-फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की। यह भारतीय बॉक्सर बुधवार को क्वार्टर-फ़ाइनल में बोत्सवाना के ट्रेज़र मोरेमी का सामना करने के लिए रिंग में उतरेगा।
अंकुश ने एंटीगा और बारबुडा के ज़लान जान को 5-0 से हराकर शानदार शुरुआत की और पुरुषों के 80किग्रा वर्ग के क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया।
राज
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राष्ट्रमंडल खेल लीड मुक्केबाजी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/07/26 13:11
पिछला अपडेट
27/07/26 13:11
स्थान
India